रायपुर। कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलगुरु प्रो. वी.एस. जेतावत ने कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर का दौरा कर वहां संचालित विभिन्न इकाइयों, प्रक्षेत्रों और प्रदर्शन स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग, कार्यों की गुणवत्ता और राजस्व सृजन के नए अवसर विकसित करने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान कुलगुरु प्रो. जेतावत ने केंद्र के विभिन्न प्रक्षेत्रों और इकाइयों का अवलोकन कर वहां चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। पौधरोपण क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पौधों के बीच खाली पड़े स्थानों पर नए पौधे लगाकर गैप फिलिंग करने का सुझाव दिया। उन्होंने केंद्र की परिसंपत्तियों और उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के साथ राजस्व सृजन की संभावनाओं को विकसित करने की आवश्यकता बताई। साथ ही, केंद्र की सभी गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा कर उनके प्रभावी संचालन और विस्तार के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

नर्सरी के निरीक्षण के दौरान कुलगुरु ने कृषकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उच्च गुणवत्ता वाली पौध सामग्री तैयार करने और उसे अधिकाधिक किसानों तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्तायुक्त पौध सामग्री की उपलब्धता को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए क्षेत्र में उद्यानिकी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने पर भी बल दिया।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एम.एस. चांदावत ने कुलगुरु प्रो. जेतावत का स्वागत किया। उन्होंने केंद्र की प्रमुख गतिविधियों, उपलब्धियों तथा कृषक हित में संचालित विभिन्न प्रसार एवं तकनीकी कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रस्तुत की।

केंद्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ (एसएमएस), पशुपालन श्री नितेश शर्मा ने पशुपालन इकाई के तहत संचालित गतिविधियों, पशुपालकों के लिए किए जा रहे तकनीकी कार्यों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। वहीं, उद्यानिकी विषय वस्तु विशेषज्ञ (एसएमएस) डॉ. कल्पना चौधरी ने उद्यान विज्ञान के क्षेत्र में संचालित गतिविधियों, तकनीकी प्रदर्शनों और कृषकों के हित में किए जा रहे प्रयासों से कुलगुरु को अवगत कराया।

निरीक्षण के दौरान कुलगुरु ने केंद्र की गतिविधियों की सराहना करते हुए उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम उपयोग, कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने, राजस्व सृजन के अवसर विकसित करने और नवाचार आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर केंद्र के तकनीकी सहायक (कंप्यूटर) श्री विकास चौधरी, तकनीकी सहायक (प्रयोगशाला) श्री बाबूराम सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। कुलगुरु के इस दौरे में केंद्र की विभिन्न इकाइयों की कार्यप्रणाली, कृषक हितैषी तकनीकी कार्यक्रमों और उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story