पंचायतीराज शिक्षक संघ ने रामदेवरा पैदल यात्रियों को बांटा 151 किलो केले का फलाहार
जैतारण में पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने रामदेवरा पैदल यात्रियों को 151 किलो केले वितरित कर सेवा और सहयोग का संदेश दिया।

तस्वीर में शिक्षक संघ के सदस्य जैतारण में केले वितरित करते हुए दिख रहे हैं।
जैतारण में राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ उपशाखा जैतारण, जिला ब्यावर की ओर से रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए सेवा एवं सहयोग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश संयोजक संघर्ष समिति के श्री जवरीलाल प्रजापत के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जोधपुर बाईपास पुलिये के पास पैदल यात्रियों को 151 किलो फलाहार के रूप में केले वितरित किए।
फलाहार वितरण के दौरान श्रद्धालुओं एवं पैदल यात्रियों ने संघ के इस सेवा कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने यात्रियों की सेवा करते हुए सामाजिक सरोकार और जनसेवा की भावना का परिचय दिया।
सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष दुर्गाराम चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन कुमावत, प्रदेश उपाध्यक्ष हुकमीचंद मिश्रा, संगठन मंत्री लिखमाराम सीरवी, मंडल अजमेर प्रभारी प्रकाश बडिसर, महासंघ ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश दगदी, मंगलाराम माली, महेन्द्रसिंह चौहान, पूरणकुमार लौहार, आजाद मोहम्मद, बाबूलाल प्रजापति, श्यामलाल मुण्डेल, शंकरलाल, ओमाराम धानिया, महेन्द्रकुमार डाबी, दुर्गाराम गुर्जर, सत्यनारायण कच्छावा एवं हरिराम प्रजापत ने सहयोग प्रदान किया।
संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा किया गया यह सेवा कार्य रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों के प्रति सहयोग, मानवता, सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा की भावना का उदाहरण बना। कार्यक्रम का समापन जय बाबा री और रामदेवजी की जय के उद्घोष के साथ हुआ।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
