जैतारण के निम्बोल चौराहे पर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान पिता द्वारा अपने दो मासूम बेटों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में एक बच्चे के सिर में गंभीर चोट लग गई। उसे जैतारण अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया, जबकि दूसरे बच्चे को मामूली चोटें आईं।

थानाधिकारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सवाई माधोपुर के जाकोड़ा निवासी रामचरण और उसकी पत्नी रीना देवी मजदूरी के सिलसिले में जैतारण आए हुए हैं। बुधवार शाम किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान रामचरण ने अपने तीन वर्षीय बेटे अंशु और दो वर्षीय बेटे वंशु के साथ मारपीट कर दी।

मारपीट में वंशु के सिर में अंदरूनी चोट लग गई। उसकी हालत गंभीर होने पर जैतारण अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उसे मां के साथ जोधपुर रेफर कर दिया गया। वहीं अंशु को भी चोटें आईं, जिसका अस्पताल में उपचार कराया गया।

पुलिस ने मामले में रामचरण को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है। घटना में दो मासूम बच्चों के घायल होने के बाद पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story