महिला कांग्रेस की युवा एवं ऊर्जावान जिला अध्यक्ष इशिका जैन ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण संवाद स्थापित कर ब्यावर जिले का गौरव बढ़ाया है। देश की सबसे कम उम्र की महिला जिला अध्यक्षों में शुमार इशिका जैन की सक्रियता और नेतृत्व क्षमता इन दिनों राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

इशिका जैन अपनी टीम के साथ महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के समर्थन में आयोजित विभिन्न बैठकों, कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंची थीं। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने, महिला सशक्तिकरण को गति देने तथा जनहित से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा की।

इस महत्वपूर्ण यात्रा में इशिका जैन ने राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के वाइस चेयरमैन महेंद्र वोरा तथा राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष चोपदार सहित कई दिग्गज नेताओं से भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। वरिष्ठ नेताओं ने उनके कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें संगठन में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन तथा 24 अकबर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के दौरान इशिका जैन ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को दोहराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला कांग्रेस के "आधी आबादी, पूरा हक" अभियान को घर-घर तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक भागीदारी और राजनीतिक सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना है।

इशिका जैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी निरंतर महिलाओं, युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती प्रदान करती रही है। वे इसी विचारधारा को आत्मसात कर पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु निरंतर कार्य करती रहेंगी। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इशिका जैन द्वारा प्रदर्शित यह सक्रियता और आत्मविश्वास उन्हें भविष्य में कांग्रेस की अग्रणी महिला नेतृत्वकर्ताओं की श्रेणी में स्थापित कर सकता है। दिल्ली में उनकी इस सफल उपस्थिति ने न केवल ब्यावर, बल्कि संपूर्ण राजस्थान की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह और विश्वास का संचार किया है।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story