हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत जिलेभर में आयोजित राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को नगर परिषद रायपुर की ओर से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम का उत्साह प्रदर्शित किया।

रैली में दिव्यांगजनों ने भी पूरे उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता निभाई तथा देशभक्ति का जज्बा प्रदर्शित किया। विभिन्न वर्गों के लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली में भाग लिया और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

तिरंगा रैली नगर परिषद रायपुर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। मार्ग में आमजन ने तिरंगे का स्वागत किया और रैली में शामिल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान देशभक्ति गीतों और नारों से रायपुर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने आमजन से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

रैली में नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं और बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के माध्यम से एकता, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story