ग्रामीण सेवा शिविर-2026: बुधवार को जिले की 9 ग्राम पंचायतों में पहुंचेगा प्रशासन, योजनाओं का लाभ और समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
ब्यावर जिले में 24 जून को 9 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होंगे। प्रशासन आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ, विभागीय सेवाएं और समस्याओं के त्वरित समाधान की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं और जनसेवाओं की पहुंच को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार, 24 जून को जिले की नौ ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, सेवाएं और समस्याओं के समाधान की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को सरकारी सेवाओं से सीधे जोड़ना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। बुधवार को आयोजित होने वाले शिविर प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
जिला कलक्टर कमल राम मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 जून को उपखंड ब्यावर की बार और शेखावास ग्राम पंचायत, रायपुर की सेंदड़ा और काणुजा ग्राम पंचायत, जैतारण की पिपलिया खुर्द और निम्बोल ग्राम पंचायत, मसूदा की नयागांव और देवास ग्राम पंचायत तथा बदनोर की पाटन ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, जो आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने, नए आवेदन प्राप्त करने, विभागीय सेवाएं उपलब्ध कराने तथा प्राप्त परिवेदनाओं और शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने निकटतम ग्रामीण सेवा शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इस अवसर का अधिकतम उपयोग करें। प्रशासन का मानना है कि इन शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त होंगे।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
