कुशालपुरा में दाधीच समाज 44 खेड़ा की कुलदेवी श्री दधिमती माता जी के भव्य एवं दिव्य मंदिर निर्माण को लेकर गुरुवार को विधि-विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में दाधीच समाज 44 खेड़ा के समाजबंधुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सहभागिता निभाई।

भूमि पूजन के दौरान समाजबंधुओं ने कुलदेवी मां दधिमती से समाज और परिवारों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। मंदिर निर्माण को लेकर समाज में उत्साह का माहौल रहा। समाजबंधुओं ने इस पावन कार्य में यथासंभव सहयोग करने का संकल्प लिया।

समारोह में मंदिर समिति के अध्यक्ष ज्ञानचंद मिश्रा, सचिव गोपाल जोशी, कोषाध्यक्ष मदनलाल व्यास, संरक्षक मदनलाल जोशी एवं श्यामलाल व्यास, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा सहित कार्यकारिणी सदस्य और समाज के अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

इस अवसर पर राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हुकमी चंद मिश्रा ने भी शिरकत की। उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य के लिए समाजबंधुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुलदेवी मां दधिमती का भव्य मंदिर समाज की आस्था, एकता और सहभागिता का प्रतीक बनेगा।

समिति पदाधिकारियों ने समाजबंधुओं से मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग करने और अधिक से अधिक लोगों को इस पावन कार्य से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मां दधिमती के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

आयोजक— श्री दधिमती माता जी मंदिर 44 खेड़ा समिति, कुशालपुरा, तहसील रायपुर (ब्यावर)।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story