महिला अधिकारिता विभाग की ओर से 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दीपावास में बालिकाओं एवं किशोरियों के लिए डिजिटल जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को डिजिटल रूप से जागरूक बनाना, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करना तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में रायपुर थाना अधिकारी राजू राम सीरवी ने छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े कानूनों, उनके अधिकारों तथा साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। उन्होंने छात्राओं से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने तथा किसी भी अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी या पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने की अपील की।

आरकेसीएल से दिनेश सिंह चौहान ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, साइबर फ्रॉड और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के व्यावहारिक उपाय बताए।

महिला अधिकारिता विभाग की पर्यवेक्षक नैनी देवी ने छात्राओं को राजस्थान संपर्क (181) महिला हेल्पलाइन, राजकॉप सिटीजन ऐप तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए भी छात्राओं को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, विभागीय कार्मिक तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं और किशोरियों को डिजिटल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story