संविधान दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय, जैतारण में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं ने भारतीय संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। गुरुवार, 26 नवम्बर 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

भारत के संविधान को अंगीकृत किए जाने की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (MY Bharat), ब्यावर की ओर से राजकीय महाविद्यालय, जैतारण में विकसित भारत युवा संवाद - संविधान दिवस एडीशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ब्यावर जिले के यूथ आइकॉन युवराज सिंह ने पावरपॉइंट (PPT) प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, संविधान निर्माण की प्रक्रिया, संविधान की प्रस्तावना तथा मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के मूल आदर्शों को रेखांकित करते हुए युवाओं को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया।

प्रस्तुति के दौरान लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की भूमिका और राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अंशु राहड़, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। विद्यार्थियों ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संविधान के प्रति सम्मान बनाए रखने, नागरिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करने का संदेश दिया गया। आयोजन में सांवरमल जाट, जगदीश पाल जुड़िया, श्रीमती रेखा भाटी, श्रीमती अन्वीक्षा शर्मा, वेद सुरज्ञान नाथ, हरिप्रसाद जोशी, मुकेश सोलंकी, सुनीता एवं संगीता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन एवं संयोजन मेरा युवा भारत ब्यावर के स्वयंसेवक पवन जांगिड़ ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने, नागरिक कर्तव्यों की भावना विकसित करने और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रति प्रेरित करना रहा।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story