चिकित्सा विभाग में 35 वर्षों तक समर्पित, उत्कृष्ट और निष्ठापूर्ण सेवाएँ देने के बाद पिपलिया कला निवासी भूराराम पटेल राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उनके साथ प्रिंसिपल एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के प्रिंसिपल के.सी. सैनी भी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर सीएमएचओ कार्यालय, पाली में आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में सीएमएचओ विकास जी मारवाल की गरिमामयी उपस्थिति में दोनों अधिकारियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

समारोह में भाजपा नेता धर्मवीर क़ीर की उपस्थिति में सेवानिवृत्त अधिकारियों का स्वागत-सत्कार किया गया। भूराराम पटेल के सहकर्मी रहे दल्लारामजी क़ीर ने उनके निवास पहुंचकर भी सम्मान किया। शुभचिंतकों ने माल्यार्पण कर विभिन्न स्थानों पर उनका सम्मान करते हुए उनके दीर्घ, निष्ठापूर्ण एवं अनुकरणीय सेवाकाल की सराहना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भूराराम पटेल ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ जनसेवा करते हुए चिकित्सा विभाग की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके कर्तव्यनिष्ठ, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व की सभी ने प्रशंसा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना करते हुए भावभीनी शुभकामनाएँ दीं। वक्ताओं ने कहा कि उनका सेवाकाल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा और चिकित्सा विभाग में उनकी सेवाओं को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story