ब्यावर जिले के प्रथम जिला प्रमुख पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला परिषद के वार्ड संख्या 12 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में 4996 मतों से शानदार जीत दर्ज करने वाली कलालिया गांव निवासी रेखा देवी अब जिला प्रमुख पद की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। तीन पीढ़ियों से भारतीय सेना में देशसेवा करने वाले सैनिक परिवार से जुड़ी रेखा देवी के समर्थन में रावत राजपूत समाज ने भी आवाज बुलंद की है। समाज ने उन्हें ब्यावर जिले का प्रथम जिला प्रमुख बनाने की मांग उठाई है।

रेखा देवी शौर्य चक्र विजेता कमांडो मोहन सिंह की पुत्रवधू हैं। उनके परिवार का भारतीय सेना से तीन पीढ़ियों पुराना संबंध रहा है। उनके दादा ससुर भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं और दो युद्धों में भी हिस्सा ले चुके हैं। वहीं, उनके ससुर कमांडो मोहन सिंह ने कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। परिवार की तीसरी पीढ़ी के रूप में उनके देवर भी भारतीय सेना में कार्यरत हैं और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देशसेवा में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

शौर्य चक्र से सम्मानित कमांडो मोहन सिंह की पहचान प्रदेश के गौरवशाली सैनिक परिवारों में रही है। ऐसे सैन्य परिवार से जुड़ी रेखा देवी ने जिला परिषद के वार्ड संख्या 12 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में 4996 मतों से जीत दर्ज की है। उनकी इस जीत के बाद जिला प्रमुख पद के लिए उनकी दावेदारी को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर समर्थन बढ़ने लगा है।

रावत राजपूत समाज के लोगों का कहना है कि ब्यावर जिले के प्रथम जिला प्रमुख पद पर समाज की योग्य और विजयी जनप्रतिनिधि को अवसर दिया जाना चाहिए। इसी मांग को लेकर समाज के लोगों ने रेखा देवी के समर्थन में एकजुटता दिखाई है। साथ ही भाजपा नेतृत्व से उनके नाम पर विचार कर उन्हें जिला प्रमुख बनाने की मांग उठाई है।

अब ब्यावर जिले के प्रथम जिला प्रमुख के चयन को लेकर सभी की निगाहें भाजपा संगठन और पार्टी नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं। रेखा देवी को यह जिम्मेदारी मिलने की स्थिति में उनके परिवार की तीन पीढ़ियों की सैन्य सेवाओं से जुड़ी गौरवशाली विरासत के साथ क्षेत्र और रावत राजपूत समाज के लिए भी यह महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story