ब्यावर के स्थानीय राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को 6 राज एयर एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर श्री नटराज डागुर ने विद्यालय का निरीक्षण कर एयर एनसीसी की गतिविधियों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैडेट्स से संवाद कर प्रशिक्षण, अनुशासन और आगामी गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

विद्यालय पहुंचने पर एयर एनसीसी अधिकारी श्री सौरभ धाभाई ने विंग कमांडर श्री नटराज डागुर का स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रोहित जैन ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

निरीक्षण के दौरान विंग कमांडर श्री डागुर ने विद्यालय में संचालित एयर एनसीसी गतिविधियों का जायजा लिया तथा कैडेट्स से संवाद कर उनके प्रशिक्षण, अनुशासन एवं तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कैडेट्स को एनसीसी के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने वर्तमान सत्र में आयोजित होने वाले विभिन्न एनसीसी प्रशिक्षण शिविरों, विशेष गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कैडेट्स से अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के श्री मदन सिंह चौहान, एयर एनसीसी अधिकारी श्री सौरभ धाभाई, श्री दूद सिंह सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। निरीक्षण के दौरान एयर एनसीसी की गतिविधियों, प्रशिक्षण व्यवस्था और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कैडेट्स को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया, जिससे वर्तमान सत्र की तैयारियों को नई दिशा मिली।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story