जिले में नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नवनिर्वाचित सदस्यों, अध्यक्षों और उपाध्यक्षों द्वारा विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कमल राम मीना ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

ब्यावर में 12 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार का विजय जुलूस निकालने पर पूरी तरह रोक रहेगी। यह प्रतिबंध नवनिर्वाचित सदस्यों, अध्यक्षों या उपाध्यक्षों द्वारा निकाले जाने वाले विजय जुलूसों पर लागू होगा।

जिला मजिस्ट्रेट कमल राम मीना ने आदेश में स्पष्ट किया है कि निर्देशों की अवहेलना या उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के मद्देनजर जारी यह आदेश जिले में चुनाव परिणामों के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी रहेगा।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story