रायपुर (ब्यावर) नगर पालिका क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में आवारा सुअरों एवं सांडों की बढ़ती समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने वाला है। खेतों में लगातार हो रहे नुकसान से परेशान किसान सोमवार को बड़ी संख्या में नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी विपिन देवल को ज्ञापन सौंपेंगे और समस्या के स्थायी समाधान की मांग करेंगे।

किसानों का कहना है कि रात के समय आवारा सुअर और सांड खेतों में घुसकर खड़ी फसल तथा नई बुवाई को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। सुअर खेतों को खोदकर फसलें बर्बाद कर रहे हैं, जबकि सांड फसलों को रौंदकर भारी क्षति पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों की महीनों की मेहनत और हजारों रुपये की लागत पर पानी फिर रहा है। लगातार हो रहे नुकसान से किसानों में गहरा रोष व्याप्त है।

किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग सुअरों को खुले में छोड़ देते हैं, जिससे वे खेतों तक पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। किसानों की मांग है कि ऐसे पशुपालकों को सुअरों को बाड़ों में रखने के लिए पाबंद किया जाए। इसके साथ ही नगर पालिका आवारा सुअरों और सांडों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए तथा नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे।

सोमवार को दिए जाने वाले ज्ञापन में किसान आवारा सुअरों और सांडों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाएंगे, ताकि उनकी फसलें सुरक्षित रह सकें और उन्हें हो रहे आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। साथ ही क्षेत्र के सभी प्रभावित किसानों से सोमवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर इस जनहित की मांग के समर्थन में शामिल होने की अपील भी की है।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story