ब्यावर पुलिस अधीक्षक रतन सिंह राठौड़ शुक्रवार को रायपुर थाने पहुंचे, जहां पुलिस की ओर से जनसंवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, शहरवासियों एवं सीएलजी सदस्यों से सीधा संवाद करते हुए क्षेत्र की समस्याओं और अपराधों की रोकथाम को लेकर चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक रतन सिंह राठौड़ ने आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय से अपराधों की रोकथाम को प्रभावी बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान एसपी ने साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव को लेकर विशेष रूप से लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करें। साथ ही ओटीपी, एटीएम, बैंक खाते, यूपीआई, पासवर्ड सहित अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की अपील की। साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा।

एसपी ने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि के नजर आने पर इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

रतन सिंह राठौड़ ने क्षेत्रवासियों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि अपराधों की रोकथाम में आमजन की भूमिका महत्वपूर्ण है। जागरूकता, सतर्कता और पुलिस-जनता के बेहतर समन्वय से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।

इस दौरान रायपुर वृत्ताधिकारी बंसीलाल पांडर, रायपुर थानाधिकारी राजूराम सिरवी, पुलिसकर्मी, सीएलजी सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story