जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना साकेतनगर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 46.396 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त ब्रेजा कार क्रमांक CG10AS2695 भी जब्त की गई। बरामद खेप मेवाड़ से मारवाड़ ले जाई जा रही थी। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थ तस्करी का प्रकरण दर्ज है।

जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला ब्यावर डॉ. अनुकृति उज्जैनिया तथा वृत्ताधिकारी वृत ब्यावर राजेश कसाना के निकट सुपरविजन में थाना प्रभारी पुलिस थाना साकेतनगर गणपतराम मय टीम ने यह कार्रवाई की। दिनांक 28 जून 2026 को थाना प्रभारी को मुखबिर खास से सूचना मिली कि विजय नगर की तरफ से सेदरिया पुलिया की ओर एक सफेद ब्रेजा कार क्रमांक CG10AS2695 आ रही है, जिसमें अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त हो सकता है। सूचना पर तत्काल विजय नगर रोड पुलिया के पास नाकाबंदी शुरू की गई।

नाकाबंदी के दौरान एक सफेद ब्रेजा कार आती दिखाई दी। पुलिस जाब्ते को देखकर चालक ने कार को तेज गति से वापस मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे डिटेन कर लिया। कार में क्या भरा हुआ है, इस संबंध में पूछने पर चालक कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका। इसके बाद नियमानुसार कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की डिक्की में 46.396 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही तस्कर को गिरफ्तार कर डोडा पोस्त तथा तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त कर ली। मामले में आरोपी से पूछताछ तथा अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हठमानराम उर्फ हनुमान पुत्र गोरधन, जाति विश्नोई, उम्र 40 वर्ष, निवासी गोरो की वाणी, डोली कल्ला, पुलिस थाना कल्याणपुर, जिला बालोतरा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी प्रकरण संख्या 24/2026, दिनांक 28 जनवरी 2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट, पुलिस थाना बेगूं, जिला चित्तौड़गढ़ में मामला दर्ज है। वर्तमान कार्रवाई में प्रकरण संख्या 232/2026 के तहत धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

इस कार्रवाई को सफल बनाने में थाना प्रभारी गणपतराम, हैड कांस्टेबल शंकरलाल (विशेष योगदान), हैड कांस्टेबल महेश कुमार, हैड कांस्टेबल भीम सिंह, कांस्टेबल अशोक सिंह, कांस्टेबल सुरेश तथा कांस्टेबल थानाराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ब्यावर पुलिस की यह कार्रवाई न केवल तस्करों पर प्रभावी प्रहार है, बल्कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्त निगरानी और लगातार जारी अभियान का भी स्पष्ट संदेश देती है।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story