ब्यावर: श्री सीमेंट प्लांट से एसएस प्लेट चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
रास थाना पुलिस ने सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शत-प्रतिशत चोरी का माल और बोलेरो वाहन बरामद किया।

तस्वीर में पुलिस थाना रास के बाहर पुलिसकर्मी और अन्य लोग बोलेरो वाहन के पास खड़े हैं।
ब्यावर जिले के रास थाना क्षेत्र स्थित बांगड़ श्री सीमेंट प्लांट में 1 अक्टूबर 2026 को हुई एसएस की प्लेट चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एसएस प्लेट शत-प्रतिशत बरामद कर घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक जिला ब्यावर रतन सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुराग ऋत उज्जैनियां तथा पुलिस उप अधीक्षक वृत्त जैतारण रमेश सिंह हाड़ा के निकटतम सुपरविजन में रास थाना पुलिस ने कार्रवाई की। थाना प्रभारी पन्नालाल उपनिरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने 1 अक्टूबर 2026 को बांगड़ श्री सीमेंट प्लांट, रास में हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
मामले में परिवादी चतुर कुमार राव पुत्र रामसागरजी, जाति राजपूत, उम्र 41 वर्ष, निवासी भील बेदौली, पोस्ट भारतगंज, जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, वर्तमान में श्री सीमेंट में वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। परिवादी ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 को उनकी ड्यूटी मेन गेट पर शिफ्ट इंचार्ज के रूप में थी। इसी दौरान ड्यूटी टीम से मोहनसिंह ने सूचना दी कि यूनिट 03 के सामने पड़ी एसएस की प्लेट कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। इस रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 192/2026, धारा 303(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
चोरी की रिपोर्ट मिलते ही रास थाना पुलिस ने थाना प्रभारी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित कीं। टीमों ने घटनास्थल के आसपास संभावित मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने के साथ तकनीकी सहायता और मुखबिर सूचना के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने चोरी गए माल सहित आरोपी का पता लगाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की गई एसएस प्लेट शत-प्रतिशत बरामद की गई और वारदात में प्रयुक्त बोलेरो नंबर आरजे 36 यूए 4478 जब्त कर अनुसंधान किया गया। गिरफ्तार आरोपी धर्मसिंह को पेश न्यायालय किया गया, जहां से उसे जेसी कराया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मसिंह पुत्र जीवनसिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी चैनपुरा, पुलिस थाना रास, जिला ब्यावर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी धर्मसिंह का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ प्रकरण संख्या 229, दिनांक 08-12-2022, धारा 365 भादंसं, पुलिस थाना रास में दर्ज हुआ था। इस मामले में चालान संख्या 167 दिनांक 30-12-2022 न्यायालय में पेश किया गया था और प्रकरण वर्तमान में ट्रायल पर है।
चोरी की वारदात के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी में गठित पुलिस टीम में थाना प्रभारी पन्नालाल उपनिरीक्षक, धर्माराम सहायक उपनिरीक्षक, महावीरसिंह एमओ 69, रामचरण कांस्टेबल 408, देवकरण कांस्टेबल 688, बस्तीराम कांस्टेबल 405, नेमाराम कांस्टेबल 581 और कैलाश कांस्टेबल 501 शामिल रहे।
पुलिस की कार्रवाई में चोरी गया माल बरामद होने के साथ वारदात में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया है। मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई न्यायालय के समक्ष की गई है।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
