शहरी सेवा शिविर-2026: ब्यावर जिले में घर के नजदीक मिलेंगी सरकारी सेवाएं, 6 से 10 जुलाई तक वार्डवार लगेंगे शिविर
ब्यावर जिले में 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत 6 से 10 जुलाई तक नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं में वार्डवार शिविर आयोजित होंगे। शिविरों में सरकारी योजनाओं का लाभ, लंबित प्रकरणों का निस्तारण और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से ब्यावर जिले में 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक शहरी सेवा शिविर-2026 आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से शहरी नागरिकों को विभिन्न सेवाओं का मौके पर ही लाभ उपलब्ध कराया जाएगा तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला कलक्टर कमल राम मीना ने बताया कि शिविरों के दौरान शहरों में साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, पैचवर्क, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, नालियों एवं सीवर लाइनों की मरम्मत, सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण तथा आवारा पशुओं को पकड़ने जैसी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शिविरों में विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं के आवेदन प्राप्त कर स्वीकृतियां जारी की जाएंगी। इसके साथ ही पेंशन योजनाओं, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, पीएम स्वनिधि, जनधन, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला कलक्टर कमल राम मीना के अनुसार आमजन की सुविधा के लिए प्रत्येक शिविर में हेल्प डेस्क, ई-मित्र सुविधा, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, बिजली सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। शिविरों के सुचारु संचालन के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।
आगामी सप्ताह के कार्यक्रम के अनुसार नगर परिषद ब्यावर क्षेत्र में 06 जुलाई को वार्ड संख्या 41 से 44, 07 जुलाई को वार्ड संख्या 45 से 48, 08 जुलाई को वार्ड संख्या 49 से 52 तथा 09 जुलाई को वार्ड संख्या 53 से 56 तक के शहरी सेवा शिविर नगर परिषद परिसर ब्यावर में आयोजित किए जाएंगे।
नगर पालिका बिजयनगर क्षेत्र में 06 जुलाई को वार्ड संख्या 29 एवं 30, 07 जुलाई को वार्ड संख्या 31 एवं 32, 08 जुलाई को वार्ड संख्या 33 एवं 34, 09 जुलाई को वार्ड संख्या 35 एवं 36 तथा 10 जुलाई को वार्ड संख्या 37 एवं 38 के शिविर नगर पालिका बिजयनगर में आयोजित होंगे।
नगर पालिका क्षेत्र जैतारण में 06 जुलाई को वार्ड संख्या 19 एवं 20, 07 जुलाई को वार्ड संख्या 21 एवं 22, 08 जुलाई को वार्ड संख्या 23 एवं 24 तथा 09 जुलाई को वार्ड संख्या 25 के शहरी सेवा शिविर नगर पालिका जैतारण में आयोजित किए जाएंगे।
नगर पालिका क्षेत्र मसूदा में 06 जुलाई को वार्ड संख्या 15, 07 जुलाई को वार्ड संख्या 16, 08 जुलाई को वार्ड संख्या 17, 09 जुलाई को वार्ड संख्या 18 तथा 10 जुलाई को वार्ड संख्या 19 के शहरी सेवा शिविर नगर पालिका मसूदा में लगाए जाएंगे।
इसी प्रकार नगर पालिका क्षेत्र रायपुर में 06 जुलाई को वार्ड संख्या 22 एवं 23, 07 जुलाई को वार्ड संख्या 24 एवं 25 तथा 08 जुलाई से 10 जुलाई तक समस्त वार्डों के फॉलोअप शिविर नगर पालिका रायपुर में आयोजित किए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर आयोजित शहरी सेवा शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें तथा राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
