ब्यावर। आमजन को विभिन्न नागरिक सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ब्यावर जिले में 7 से 16 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा सेतु अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत जिले के पांचों नगर निकायों—नगर परिषद ब्यावर, नगर पालिका जैतारण, रायपुर, विजयनगर एवं मसूदा—के सभी वार्डों को चरणबद्ध रूप से शामिल किया जाएगा। शिविर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित होंगे।

अभियान के दौरान शहर में स्वच्छता, सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन एवं प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही आवश्यक सेवाओं से जोड़ा जाएगा।

नगर परिषद ब्यावर में वार्डवार शिविर 7 अक्टूबर को वार्ड 1 से 9, 8 अक्टूबर को वार्ड 10 से 18, 9 अक्टूबर को वार्ड 19 से 27, 12 अक्टूबर को वार्ड 28 से 36, 13 अक्टूबर को वार्ड 37 से 44, 14 अक्टूबर को वार्ड 45 से 52 और 15 अक्टूबर को वार्ड 53 से 60 में लगाए जाएंगे। 16 अक्टूबर को वार्ड 1 से 60 के लिए फॉलोअप कैंप आयोजित होंगे।

नगर पालिका विजयनगर में 7 अक्टूबर को वार्ड 1 से 5, 8 अक्टूबर को वार्ड 06 से 10, 9 अक्टूबर को वार्ड 11 से 15, 12 अक्टूबर को वार्ड 16 से 20, 13 अक्टूबर को वार्ड 21 से 25, 14 अक्टूबर को वार्ड 26 से 30, 15 अक्टूबर को वार्ड 32 से 35 और 16 अक्टूबर को वार्ड 36 से 40 के लिए शिविर आयोजित होंगे।

नगर पालिका मसूदा में 7 अक्टूबर को वार्ड 1 एवं 3, 8 अक्टूबर को वार्ड 04 एवं 06, 9 अक्टूबर को वार्ड 07 एवं 09, 10 अक्टूबर को वार्ड 10 एवं 12, 12 अक्टूबर को वार्ड 13 एवं 15, 13 अक्टूबर को वार्ड 16 एवं 18, 14 अक्टूबर को वार्ड 19 एवं 20, 15 अक्टूबर को वार्ड 01 एवं 10 तथा 16 अक्टूबर को वार्ड 11 एवं 20 के लिए शिविर आयोजित होंगे।

नगर पालिका जैतारण में 7 अक्टूबर को वार्ड 1 से 03, 8 अक्टूबर को वार्ड 04 से 06, 9 अक्टूबर को वार्ड 07 से 09, 10 अक्टूबर को वार्ड 10 से 12, 12 अक्टूबर को वार्ड 13 से 15, 13 अक्टूबर को वार्ड 16 से 19, 14 अक्टूबर को वार्ड 20 से 22 और 15 अक्टूबर को वार्ड 23 से 25 के लिए शिविर होंगे। 16 अक्टूबर को वार्ड 01 से 25 के लिए फॉलोअप शिविर आयोजित होगा।

नगर पालिका रायपुर में 7 अक्टूबर को वार्ड 1 से 03, 8 अक्टूबर को वार्ड 04 से 06, 9 अक्टूबर को वार्ड 07 से 09, 10 अक्टूबर को वार्ड 10 से 12, 12 अक्टूबर को वार्ड 13 से 15, 13 अक्टूबर को वार्ड 16 से 18, 14 अक्टूबर को वार्ड 19 से 21, 15 अक्टूबर को वार्ड 22 से 23 और 16 अक्टूबर को वार्ड 24 से 25 के लिए शिविर आयोजित होंगे।

अभियान के दौरान शहर की स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सीसी/डामर सड़कों की मरम्मत, पेचवर्क, स्ट्रीट लाइटों की दुरुस्ती तथा अंधेरी एवं सुनसान सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाने सहित विभिन्न कार्य किए जाएंगे। प्रमुख चौराहों, डिवाइडर, पार्क, सामुदायिक केन्द्र, बस स्टैंड तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों के रख-रखाव एवं सौंदर्यीकरण के कार्य भी किए जाएंगे।

नालियों की मरम्मत, फॉर्केवर एवं मेन हॉल की मरम्मत, सीवर लाइन लीकेज की दुरुस्ती, आवारा पशुओं को पकड़ने तथा सार्वजनिक भवनों की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य भी अभियान में शामिल किए गए हैं।

नागरिकों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में संशोधन, विवाह पंजीयन, एनओसी/ओपीसी/ट्रेड लाइसेंस, साइनेज लाइसेंस, सीवर कनेक्शन, ओएफसी मोबाइल टावर एनओसी तथा ई-डब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जैसी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

भूमि एवं आवास से जुड़े प्रकरणों में कृषि भूमि नियमन के पट्टे, लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे, अनुमोदित योजनाओं के पट्टे, आबादी/पुरानी आबादी भूमि के नामांतरण, खांचा भूमि, लीज मुक्ति प्रमाण-पत्र एवं भवन निर्माण स्वीकृति के प्रकरणों के निस्तारण के लिए कार्यवाही की जाएगी। पात्र नागरिकों को संबंधित दस्तावेजों और प्रक्रिया की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविरों में इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना एवं कुसुम योजना के आवेदन भी लिए जाएंगे।

पीएम स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों की प्रोफाइलिंग कर पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम जन-धन योजना, जननी सुरक्षा योजना, श्रम योगी मानधन योजना, पीएम किसान क्रेडिट कार्ड एवं अन्य पात्र योजनाओं से जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी।

अभियान के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PMSG-MBY) के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के साथ पंजीयन और योजना का लाभ दिलाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

नगर परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निर्धारित वार्ड के शिविर में निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं का लाभ लें तथा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story