ब्यावर में सेवा सेतु शिविर आयोजित, सुरेश को मौके पर मिला जन्म प्रमाण पत्र
जवाजा के ब्यावर खास में आयोजित शिविर में 210 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया।

ब्यावर के सेवा सेतु शिविर में अधिकारी ग्रामीण को जन्म प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए।
ब्यावर, 28 सितम्बर। विकसित भारत–जन सेवा अभियान के तहत पंचायत समिति जवाजा की ग्राम पंचायत ब्यावर खास में आयोजित सेवा सेतु अभियान शिविर में आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ मौके पर ही मिला। शिविर में 345 व्यक्तियों ने सहभागिता की, जबकि 210 लाभार्थियों को विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
शिविर के दौरान ग्राम पंचायत ब्यावर खास के राजस्व ग्राम गोपालपुरा निवासी श्री सुरेश चन्द पुत्र श्री प्रताप रैगर को आवेदन के बाद मौके पर ही जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया। जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त होते ही सुरेश चन्द के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।
सुरेश चन्द ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से शिविर के प्रचार-प्रसार के माध्यम से उन्हें इसकी जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने शिविर में जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया और आज उन्हें मौके पर ही जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।
उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध हो रही हैं। सेवा सेतु शिविर गांव की चौखट तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने और आमजन को मौके पर राहत उपलब्ध कराने का माध्यम बना।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
