ब्यावर, 24 अक्टूबर। खेल के मैदान से लोकतंत्र की मजबूती का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल की। जिला स्वीप टीम के तत्वावधान में जिले के राजकीय एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में ‘खेल खिलाओ, मतदान बढ़ाओ’ थीम पर खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मतदान के महत्व का संदेश दिया।

गतिविधियों के दौरान विद्यार्थियों को मतदान का महत्व समझाया गया। उन्हें बताया गया कि प्रत्येक मत लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यार्थियों को अपने परिवारजनों और आसपास के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा पात्र नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करने की सीख दी गई। खेल गतिविधियों के माध्यम से उनमें अनुशासन, सहयोग और टीम भावना को भी बढ़ावा दिया गया।

जिला स्वीप टीम की ओर से मतदान प्रतिशत बढ़ाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नियमित रूप से अलग-अलग थीम पर गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान देथा के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं और आमजन तक मतदान का संदेश पहुंचाया जा रहा है।

‘खेल खिलाओ, मतदान बढ़ाओ’ गतिविधि के जरिए विद्यार्थियों को खेल और लोकतंत्र में भागीदारी का महत्व समझाया गया। अभियान का उद्देश्य यह संदेश देना है कि जिस तरह खेल में प्रत्येक खिलाड़ी की भूमिका अहम होती है, उसी तरह लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी और हर वोट महत्वपूर्ण है।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story