ब्यावर में गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, चाचियावास, अजमेर द्वारा संचालित संजय इंक्लूसिव स्कूल में रक्षाबंधन पर्व स्वीप जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों और वयस्क दिव्यांगजनों ने जिला प्रशासन एवं मीडिया कार्यालयों में जाकर रक्षा-सूत्र बांधे और मताधिकार के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं संस्था के प्रेरणा स्रोत स्व. श्री सागरमल जी कोशिक ‘बाबूजी’ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्र-बहनों ने अपने भाइयों सहित सभी अतिथियों की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधा। इसके बाद छात्र-बहनों ने अलग-अलग प्रशासनिक एवं मीडिया कार्यालयों में पहुंचकर राखियां बांधीं।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला परिवीक्षा अधिकारी, जिला ब्यावर विशाल जी सोलंकी रहे। अध्यक्षता समाजसेविका प्रतिभा जी मुनोत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वीप टीम ब्यावर से सुनीता चौधरी, धीरज जैन, हरीश त्रिपाठी, यशपाल शर्मा, पंकज परिहार, राजेश जी तथा संस्था के उप निदेशक शिक्षा रण सिंह चीता उपस्थित रहे।

उप निदेशक रण सिंह चीता ने बताया कि संस्था विगत 52 वर्षों से सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इस वर्ष संस्था को 3000 से अधिक दिव्यांग बच्चों के साथ समावेशी शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रीय सम्मान से पुरस्कृत किया गया है।

इस बार रक्षाबंधन की खास पहल दक्ष वोकेशनल यूनिट में वयस्क दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित राखियों को जिला प्रशासन एवं मीडिया कार्यालयों में बांटने की रही। दिव्यांग छात्रों की दो टीमों ने जिला कलेक्टर कमल राम मीणा, न्यायाधीश विधिक सेवा प्राधिकरण सोनेल पारीक, पुलिस उप अधीक्षक नरेन्द्र पारीक तथा राजस्थान पत्रिका, दैनिक नवज्योति, दैनिक भास्कर और जे-स्काई चैनल कार्यालयों में पहुंचकर राखी बांधी और शुभकामनाएं दीं।

जिला कलेक्टर कमल राम मीणा ने दिव्यांग बच्चों द्वारा निर्मित राखियों की प्रशंसा की। उन्होंने संस्थागत गतिविधियों की सराहना करते हुए बच्चों का मुंह मीठा कराया और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

स्वीप नोडल सुनीता चौधरी ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए स्वीप गतिविधियों की जानकारी दी और मताधिकार के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इस बार संजय स्कूल के 100 से अधिक वयस्क दिव्यांगजन मतदान में भाग लेंगे।

मुख्य अतिथि विशाल सोलंकी ने कहा कि वयस्क दिव्यांगजन राखी निर्माण के माध्यम से अपने कौशल को निखारते हुए आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्था दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रही है। इस दौरान उन्होंने सभी वयस्क दिव्यांगजनों को मतदान की शपथ भी दिलवाई।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। अंत में रण सिंह चीता ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया। रक्षाबंधन का यह आयोजन सामाजिक समावेशन, दिव्यांगजनों के कौशल विकास और मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story