राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए चिन्हीकरण शिविर 23 और 24 जुलाई को, निःशुल्क मिलेंगे सहायक उपकरण
ब्यावर में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 23 और 24 जुलाई को वरिष्ठ नागरिकों के चिन्हीकरण शिविर होंगे, जहां पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क सहायक उपकरण दिए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

ब्यावर जिले में राष्ट्रीय वयोश्री (RVY) योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 और 24 जुलाई 2026 को चिन्हीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर माननीय कैबिनेट मंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार एलिम्को (ALIMCO) के सहयोग से आयोजित किए जा रहे हैं।
योजना के तहत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ नागरिकों का चिन्हीकरण किया जाएगा जिन्हें सहायक उपकरणों की आवश्यकता है। चिन्हित पात्र वरिष्ठजनों को आगामी चरण में निःशुल्क सहायक उपकरण जैसे कान की मशीन, गर्दन का पट्टा, कमर बेल्ट, घुटना सपोर्ट, छड़ी, वॉकर, स्टूल विद कमोड तथा व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी श्री विशाल सिंह सोलंकी ने बताया कि 23 जुलाई 2026 को प्रातः 9 बजे से पंचायत समिति जैतारण क्षेत्र के लिए मालियों की बगीची, बस स्टैंड के पास, जैतारण में चिन्हीकरण शिविर आयोजित होगा। वहीं 24 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे से पंचायत समिति रायपुर क्षेत्र के लिए राजकीय अम्बेडकर छात्रावास, कपूरी, रायपुर में चिन्हीकरण शिविर लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शिविर में आने वाले वरिष्ठ नागरिक अपने साथ आधार कार्ड तथा आय प्रमाण पत्र अथवा पेंशन प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लेकर आएं, ताकि पात्रता का सत्यापन कर उन्हें योजना का लाभ प्रदान किया जा सके।
जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी ने जिले के पात्र वरिष्ठ नागरिकों एवं उनके परिजनों से अधिकाधिक संख्या में चिन्हीकरण शिविरों में पहुंचकर राष्ट्रीय वयोश्री योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
