ब्यावर जिले के बार थाना पुलिस ने पीड़िता के साथ बलात्कार के मामले में करीब दो माह से फरार चल रहे आरोपी इंद्रसिंह उर्फ पप्पूसिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी को दिल्ली से डिटेन कर बार थाने लाया और पूछताछ के बाद 03-09-2026 को गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतनसिंह IPS के निर्देश पर गठित विशेष टीम की कार्रवाई के तहत हुई।

जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर श्री रतनसिंह ने बताया कि प्रार्थिया द्वारा पुलिस थाना बार पर दिनांक 09-07-2026 को दर्ज करवाए गए प्रकरण में बताया गया था कि आरोपी इंद्रसिंह उर्फ पप्पूसिंह पुत्र देवीसिंह, जाति रावत, उम्र 41 साल, निवासी ग्राम देवखेड़ा, पुलिस थाना बार, जिला ब्यावर द्वारा प्रार्थिया/पीड़िता को डरा-धमकाकर बलात्कार किया गया है। इस पर मुकदमा नंबर 74/2026 धारा 64(1), 69, 308(2), 331(3)(4), 123 बीएनएस में दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर श्री रतनसिंह IPS के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर डॉ. अनुकृति उज्जैनिया RPS और वृत्ताधिकारी वृत्त मसूदा श्री शिवराजसिंह RPS के नेतृत्व में लंबे समय से फरार अभियुक्त इंद्रसिंह उर्फ पप्पूसिंह की तलाश के लिए थाने से टीम का गठन किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा आरोपी इंद्रसिंह उर्फ पप्पूसिंह पुत्र देवीसिंह की तलाश की गई। अभियुक्त शातिर और चालाक किस्म का होने के कारण पुलिस की पहुंच से हमेशा बाहर रहा। पुलिस टीम द्वारा कई संभावित स्थानों पर आरोपी की तलाश की गई। आरोपी बार-बार जगह बदलता रहता था और किसी पर भी भरोसा नहीं करता था। घटना के संबंध में मुखबिर मामूर किए गए तथा आसूचनाओं और तकनीकी सूचनाओं का संकलन किया गया।

प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही आरोपी अपने निवास से फरार चल रहा था। आरोपी की तलाश के लिए ब्यावर, बदनोर, मसूदा, ब्यावर, अजमेर, गुढ़ा गांव, हरियाणा और दिल्ली में जगह-जगह मुखबिर मामूर कर आरोपी के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपी के संदिग्ध ठिकानों की जानकारी जुटाई गई और विशेष रणनीति तैयार की गई।

पुलिस टीम ने आरोपी इंद्रसिंह उर्फ पप्पूसिंह पुत्र देवीसिंह, जाति रावत, उम्र 41 साल, निवासी देवखेड़ा, पुलिस थाना बार, जिला ब्यावर को दिल्ली से डिटेन कर थाना बार लेकर आई। इसके बाद पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर दिनांक 03-09-2026 को उसे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंद्रसिंह उर्फ पप्पूसिंह पुत्र देवीसिंह, जाति रावत, उम्र 41 साल, निवासी देवखेड़ा, पुलिस थाना बार, जिला ब्यावर (राज.) के रूप में हुई है।

आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस निरीक्षक सामजिदा बानू, थानाधिकारी पुलिस थाना बार जिला ब्यावर, राजेश हेड कांस्टेबल 350 पुलिस थाना बार जिला ब्यावर, राजूराम कांस्टेबल 713 रिजर्व पुलिस लाइन ब्यावर, रामप्रसाद कांस्टेबल 711 पुलिस थाना बार जिला ब्यावर और भोमाराम कांस्टेबल 604 पुलिस थाना बार जिला ब्यावर की भूमिका रही।

पुलिस की यह कार्रवाई लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की लगातार तलाश, मुखबिर तंत्र और तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद दिल्ली से उसकी गिरफ्तारी तक पहुंची। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story