ब्यावर जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज नकबजनी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया सोने-चांदी का माल, नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ब्यावर श्री रतन सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अनुकृति उज्जैनिया तथा वृत्ताधिकारी रायपुर श्री बंशीलाल पांडर के निकट सुपरविजन में अंजाम दी गई।

प्रकरण की शुरुआत 17 मई 2026 को प्रार्थी उगलाराम पुत्र भीखाराम, निवासी पाबूर कीरो की ढाणी, थाना रायपुर द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट से हुई। रिपोर्ट के अनुसार 15-16 मई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़ा और लोहे के बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी चोरी कर ली।

पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान में डेढ़ तोला वजनी सोने की कंठी, 7.5 ग्राम का सोने का टीका, दो ग्राम की जोधा बाली, चांदी की पुछा चुड़िया, नकलीया जोड़ी सहित 50,000 रुपये नकद शामिल थे। घटना के बाद थाना रायपुर में प्रकरण संख्या 94/2026, धारा 331(4), 305ए बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह के सुपुर्द की गई।

जांच के दौरान विशेष टीम का गठन कर तकनीकी सहायता, आसूचना संकलन और मोबाइल फोरेंसिक यूनिट अजमेर की मदद से घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अशोक कीर पुत्र शेषाराम, उम्र 29 वर्ष, निवासी पाबूर कीरो की ढाणी, थाना रायपुर को दस्तयाब कर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने वारदात को स्वीकार करते हुए चोरी किए गए माल की बरामदगी कराई। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, 11 नग चांदी की नकलीया बिचछुडिया, एक चांदी की गले की चेन तथा 25,000 रुपये नकद बरामद किए। साथ ही घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल (नंबर KA 68 E 9595) को भी जब्त किया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय एमजेएम बार में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में सब जेल जैतारण भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में थानाधिकारी राजूराम, उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, मुआ 315 भीखाराम, कानि. 476 अशोक तथा कानि. 633 अशोक की विशेष भूमिका रही।

पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित और तकनीकी कार्रवाई से क्षेत्र में हुई नकबजनी की गंभीर वारदात का सफल अनावरण हुआ है, जिससे स्थानीय स्तर पर पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story