ब्यावर जिले की रायपुर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में छह वर्ष से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर श्री रतन सिंह (आई.पी.एस.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर श्रीमती अनुकृति उज्जैनिया और श्री बंशीलाल पांडर, वृताधिकारी वृत रायपुर के निकट सुपरविजन में जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

थानाधिकारी पुलिस थाना रायपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रकरण संख्या 188/2020, धारा 8/15, 25 एनडीपीएस एक्ट में छह वर्ष से फरार वांछित अभियुक्त श्रवण पुत्र स्व. श्री बंशीलाल, जाति सुथार, उम्र 32 वर्ष, निवासी दिखनारी, पुलिस थाना खींवसर, जिला नागौर, हाल मगर नगर, गीता सोसायटी, पुलिस थाना कतार, जिला सूरत (गुजरात) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार 8 अगस्त 2020 को आरोपी अपने वाहन वीडीआई नंबर जीजे 05 आरसी 1759 में कुल 140.500 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त चित्तौड़गढ़ से भरकर ले जा रहा था। रायपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपी डोडा पोस्त से भरा वाहन जंगल में छोड़कर फरार हो गया था। इस संबंध में पुलिस थाना रायपुर में प्रकरण संख्या 188/2020, धारा 8/15, 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपी राकेश सुथार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। वहीं इस मामले में वांछित चल रहे श्रवण पुत्र स्व. श्री बंशीलाल, जाति सुथार, उम्र 32 वर्ष, निवासी दिखनारी, पुलिस थाना खींवसर, जिला नागौर, हाल मगर नगर, गीता सोसायटी, पुलिस थाना कतार, जिला सूरत (गुजरात) को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली विशेष टीम में थानाधिकारी पुलिस थाना रायपुर श्री राजू राम सीरवी, नरेन्द्र कुमार (मुआ 684), भीखाराम (मुआ 315), होनाराम (कानि 438), सुरेश (कानि 444), तोगाराम (कानि 618) तथा मनोज (कानि 510) शामिल रहे। पुलिस द्वारा एनडीपीएस मामलों में फरार आरोपियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी है।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story