ब्यावर जिले में युवा पीढ़ी को तंबाकू उत्पादों के सेवन से बचाने, तंबाकू नियंत्रण कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा अवैध हुक्का बार और ई-सिगरेट के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के उद्देश्य से शुक्रवार, 10 जुलाई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीटिंग हॉल में पुलिस विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा एसआरकेपीएस, राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों की आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार किया गया।

कार्यशाला में शिक्षित रोजगार केंद्र प्रबंधक समिति राजस्थान के राज्य समन्वयक हिरेंद्र सेवदा ने सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध एवं व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम, 2003 (कोटपा-2003) के विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अधिनियम की धारा 4 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध, धारा 5 के तहत तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन और प्रचार पर प्रतिबंध, धारा 6ए के तहत नाबालिगों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक, धारा 6बी के तहत शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध तथा धारा 7 के तहत तंबाकू उत्पादों के पैकेट पर चित्रात्मक चेतावनी प्रदर्शित करना अनिवार्य होने के प्रावधानों की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने हुक्का बार, ई-सिगरेट एक्ट के प्रावधानों, उनके प्रभावी क्रियान्वयन तथा उल्लंघन की स्थिति में की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

कार्यशाला के दौरान पुलिस अधीक्षक रतन सिंह राठौड़ ने सभी पुलिस अधिकारियों को कोटपा-2003 की धारा 4, 5, 6ए, 6बी एवं 7 का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए अवैध हुक्का बार और ई-सिगरेट के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यशाला के अंत में तंबाकू उपचार मुक्ति केंद्र, ब्यावर से डॉ. कंचन ने उपस्थित अधिकारियों से आग्रह किया कि जो व्यक्ति तंबाकू का सेवन करता है और इससे छुटकारा पाना चाहता है, वह जिला अस्पताल स्थित तंबाकू उपचार मुक्ति केंद्र पहुंचकर आवश्यक परामर्श प्राप्त कर सकता है। कार्यशाला के माध्यम से तंबाकू नियंत्रण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और जनस्वास्थ्य संरक्षण के लिए पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की समन्वित भूमिका पर विशेष बल दिया गया।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story