ब्यावर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से डोडा पोस्त और हथियार जब्त
ग्राम झूठा के पास दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी की तलाशी में 441 किलो डोडा पोस्त, एक पिस्टल और 5 कारतूस मिले, तस्करों की तलाश जारी।

तस्वीर में दुर्घटनाग्रस्त काली गाड़ी और जब्त कट्टों के पास खड़ी ब्यावर पुलिस टीम।
ब्यावर जिले के रायपुर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 441.350 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त, एक देशी हस्तनिर्मित पिस्टल, मैगजीन और पांच राउंड बरामद किए हैं। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर डॉ. अनुरुक्ति उज्जैनिया एवं वृताधिकारी वृत्त रायपुर श्री बंशीलाल पांड़र के निकट सुपरविजन में थाना अधिकारी पुलिस थाना रायपुर मय टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 441.350 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त, पिस्टल सहित पांच राउंड तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन नंबर RJ 01UB 8282 और एक अन्य नंबर प्लेट जब्त की गई।
पुलिस के अनुसार 14.09.2026 को गश्त के दौरान ड्यूटी ऑफिसर को सूचना मिली कि ग्राम झूठा के पास एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। सूचना पर ड्यूटी ऑफिसर मौके पर पहुंचे तो एक स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ी मिली। गाड़ी में चालक अथवा कोई घायल व्यक्ति नहीं मिला। आसपास काफी तलाश की गई। स्कॉर्पियो के अंदर देखने पर कट्टे दिखाई दिए और सीट पर डोडा बिखरा हुआ नजर आया।
सूचना मिलने पर थाना अधिकारी रायपुर मय टीम मौके पर पहुंचे और स्कॉर्पियो की तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो में 23 कट्टों में कुल 441.350 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त, एक देशी हस्तनिर्मित पिस्टल, मैगजीन सहित पांच राउंड तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन नंबर RJ 01UB 8282 और उस पर लगे एक अन्य नंबर प्लेट को जब्त किया गया।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। कार्रवाई में थाना अधिकारी पुलिस थाना रायपुर जिला ब्यावर श्री राजू राम सिरवी, निपु थाना अधिकारी पुलिस थाना रायपुर श्री नरेन्द्र कुमार मुआ. 684, श्री पवन कुमार मुआ. 334, श्री सचिन कानि. 636, श्री तोगाराम कानि. 616, श्री सुभाष कानि. 641, श्री शिवराज कानि. 450 और श्री रामलहरी कानि. 528 शामिल रहे। कार्रवाई जिला ब्यावर पुलिस की टीम ने की।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
