ब्यावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बजरी परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
ब्यावर पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रेक्टर-ट्रॉली जब्त की, थाना बर की टीम ने लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई की।

तस्वीर में पुलिस टीम द्वारा जब्त की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दे रही है, स्थान ब्यावर जिले का बर थाना क्षेत्र है।
जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। श्रीमान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, अपराध शाखा राजस्थान, जयपुर द्वारा राज्य में सुदृढ कानून व्यवस्था स्थापित करने एवं विभिन्न अपराधों के विरूद्व कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिनांक 20.07.2026 से दिनांक 20.08.2027 तक चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतनसिंह आई०पी०एस० के निर्देशानुसार श्री अनुकृति उज्जैनिया आर.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर एवं श्री बंशीलाल पाण्डर उप अधीक्षक पुलिस, वृताधिकारी वृत रायपुर के निकटतम सुपरविजन में बर थानाधिकारी पन्नालाल उप निरीक्षक मय टीम द्वारा अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस थाना बर की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी का परिवहन करते पाए जाने पर 01 ट्रेक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। मामले में नियमानुसार कार्यवाही की गई है।
पुलिस थाना बर द्वारा इस सप्ताह में अवैध खनन के खिलाफ लगातार दूसरी बड़ी कार्यवाही की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बजरी परिवहन पर अंकुश लगाने के प्रयासों को आगे बढ़ाया गया है।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
