ब्यावर, 26 नवंबर। पुलिस विभाग में नवनियुक्त कांस्टेबलों के एक दल ने गुरुवार को अमृत कौर अस्पताल, ब्यावर स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का भ्रमण किया। इस दौरान कांस्टेबलों को महिला सुरक्षा, पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली सहायता और महिला अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

सेंटर प्रभारी प्रतिभा सलोेत्री ने कांस्टेबलों को सेंटर की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए बताया कि सखी वन स्टॉप सेंटर में किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे पुलिस सहायता, चिकित्सा सहायता, विधिक सहायता, काउंसलिंग और अस्थायी आश्रय की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। पीड़ित महिलाएं 181 महिला हेल्पलाइन या 112 पर कॉल करके सेंटर की सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

भ्रमण के दौरान नवनियुक्त कांस्टेबलों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह रोकथाम, महिला सलाह एवं सुरक्षा केंद्र और बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान सहित महिला अधिकारिता विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

कांस्टेबलों ने सेंटर के विभिन्न कक्षों का अवलोकन कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और सहायता व्यवस्था को समझा। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कांस्टेबलों ने कहा कि फील्ड में ड्यूटी के दौरान वे पीड़ित महिलाओं को सखी वन स्टॉप सेंटर की सुविधाओं और सहायता के बारे में अवश्य बताएंगे, ताकि कोई भी जरूरतमंद महिला सहायता से वंचित न रहे।

इस अवसर पर सेंटर की प्रभारी काउंसलर, केस वर्कर सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। भ्रमण के माध्यम से नवनियुक्त कांस्टेबलों को महिला सुरक्षा से जुड़ी सहायता व्यवस्था और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली, जिससे वे जरूरतमंद महिलाओं को संबंधित सेवाओं तक पहुंचने में मार्गदर्शन दे सकेंगे।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story