ब्यावर में जानलेवा फायरिंग के मामले में तीन माह से फरार चल रहे 3 हजार रुपए के इनामी आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू भाटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी थाना बर का टॉप-10 वांछित अपराधी भी है। यह कार्रवाई जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ब्यावर और थाना बर पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनुकृति उज्जैनिया तथा रायपुर वृत्ताधिकारी बंशीलाल पाण्डर के निकटतम सुपरविजन में बर थानाधिकारी मंजू मूलेवा और डीएसटी प्रभारी राजदीपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 21 जून 2026 को शाम करीब 6:15 बजे झाला की चौकी निवासी धर्मीचंद मेवाड़ा के मकान के सामने फायरिंग की घटना हुई थी। आरोप है कि आरोपी टिकम नायक ने अपने साथियों जितेन्द्र उर्फ जीतू भाटी आदि के साथ मिलकर पहले धर्मीचंद की रैकी की। इसके बाद वे मोटरसाइकिल से उसके निवास के सामने पहुंचे और जानलेवा फायरिंग की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

धर्मीचंद की रिपोर्ट पर बर थाने में प्रकरण संख्या 96/2026 दर्ज किया गया। मामले में धारा 109(1), 351(3), 61(2) बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम फरार आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू भाटी की तलाश में जुटी रही। जिला स्पेशल टीम ने आरोपी के संबंध में सूचनाएं जुटाईं और तकनीकी डाटा का विश्लेषण किया। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू भाटी पुत्र श्यामलाल, जाति नायक, उम्र 28 वर्ष, निवासी नायकों का बाड़िया, बाड़िया गैना, थाना जवाजा, जिला ब्यावर है। आरोपी थाना बर का 3 हजार रुपए का इनामी तथा टॉप-10 वांछित आरोपी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ ब्यावर सदर, सोजत, जैतारण, सोजत सिटी, सेंदड़ा, सोजत रोड, रायपुर, जवाजा, बर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में चोरी, नकबजनी, मारपीट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में कई प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर प्रकरण में आगे की जांच कर रही है।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story