ब्यावर पुलिस ने मादक पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना बर द्वारा एनडीपीएस एक्ट के एक गंभीर प्रकरण में विगत तीन माह से फरार चल रहे दो हजार रुपये के इनामी और थाना हाजा के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल आरोपी ताराचंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज श्री राजेन्द्र सिंह (आईपीएस) के आदेशों एवं जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर श्री रतन सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में संपन्न हुई। गिरफ्तारी की इस पूरी प्रक्रिया को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर श्रीमती डॉ. अनुकृति उज्जैनिया, वृताधिकारी रायपुर श्री बंशीलाल पाण्डर एवं प्रोबेशनर वृताधिकारी श्री जयपाल सिंह के निकटतम सुपरविजन में अंजाम दिया गया।

घटनाक्रम के अनुसार, दिनांक 01 मार्च 2026 को एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स चौकी पाली और पुलिस थाना रायपुर के जाब्ता द्वारा संयुक्त रूप से जस्साखेड़ा से कालब कला रास्ते पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान केटा गाड़ी संख्या आरजे 27 सीएच 1177 में सवार दो व्यक्तियों—ताराचंद पुत्र हरजीराम और महेंद्र पुत्र रूपाराम, दोनों निवासी बैडकला, पुलिस थाना जैतारण—को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। पुलिस जाब्ता को देखकर आरोपी वाहन को छोड़कर एस्कोर्ट कार में सवार होकर फरार हो गए थे। तलाशी लेने पर गाड़ी से 165.100 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया, जिसके संबंध में थाना रायपुर में प्रकरण संख्या 44/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी बर को सौंपा गया था।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने फरार अभियुक्तों की निरंतर तलाश की। तकनीकी डाटा विश्लेषण और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने वांछित आरोपी ताराचंद पुत्र हरजीराम (उम्र 34 वर्ष) को दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिसमें थाना गोटन (जिला नागौर) का प्रकरण संख्या 336/2023 (धारा 8/15, 8/29 एनडीपीएस एक्ट) शामिल है, जिसमें 01 अप्रैल 2024 को चार्जशीट पेश की जा चुकी है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी बर उप निरीक्षक पन्नालाल, कांस्टेबल गिरधारी (601) और कांस्टेबल महिपाल (543) शामिल रहे। आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में नशा तस्करों के नेटवर्क पर करारी चोट हुई है।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story