नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं लैंगिक अपराध के मामले में पुलिस थाना आनंदपुर कालू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि उर्फ रविन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक, जिला ब्यावर श्री रतनसिंह के निर्देशन में नाबालिग बालक-बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पूरी कार्रवाई श्रीमान रमेन्द्रसिंह हाड़ा, वृताधिकारी जैतारण के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी पुलिस थाना आनंदपुर कालू के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 57/2026 में धारा 137 (2), 87 बीएनएस एवं धारा 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोपी रवि उर्फ रविन्द्र पुत्र मंगलाराम, जाति जाट, उम्र 25 वर्ष, निवासी लामरोड़ों की ढाणी फालका, थाना आनंदपुर कालू, जिला ब्यावर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय पॉक्सो न्यायालय, ब्यावर के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश प्राप्त होने पर उसे नियमानुसार जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य संदिग्ध व्यक्तियों एवं संभावित सह-आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और प्रकरण में अनुसंधान जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि उसके विरुद्ध पहले भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस थाना बिलाड़ा में प्रकरण संख्या 571/2019 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत तथा पुलिस थाना कालू में प्रकरण संख्या 47/2021 धारा 143, 458, 323, 247 भादसं के तहत मामला दर्ज है। इन दोनों मामलों में वर्तमान में न्यायालय में ट्रायल जारी है।

इस कार्रवाई में पुलिस थाना आनंदपुर कालू के सहायक उप निरीक्षक श्री पन्नाराम, कांस्टेबल श्री राकेश (कानि नं. 322), श्री कैलाशनाथ (कानि नं. 471) तथा श्री बस्तीराम (कानि नं. 405) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में अनुसंधान जारी है और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story