ब्यावर में पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तृतीय चरण के लिए जिला परिषद और जिले की सात पंचायत समितियों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को लोक सूचना जारी होने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ी। इस चरण में जिला परिषद ब्यावर के वार्ड संख्या 1 से 27 तक और सात पंचायत समितियों के लिए नाम निर्देशन पत्र निर्धारित स्थानों पर जमा किए जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) है। इस दिन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी। प्रत्याशी 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को दोपहर 03:00 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर 2026 को नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके साथ ही चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, जिला परिषद ब्यावर के वार्ड संख्या 1 से 27 तक के नाम निर्देशन पत्र जिला कलक्टर कार्यालय, ब्यावर में प्राप्त किए जाएंगे। पंचायत समिति नरबदखेड़ा के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नरबदखेड़ा, पंचायत समिति जवाजा के लिए पंचायत समिति कार्यालय और पंचायत समिति जैतारण के लिए उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट कार्यालय जैतारण को नामांकन प्राप्ति स्थल निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार पंचायत समिति रास के लिए भारत निर्माण सेवा केंद्र रास, पंचायत समिति रायपुर के लिए उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट कार्यालय रायपुर, पंचायत समिति मसूदा के लिए उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट कार्यालय मसूदा तथा पंचायत समिति बदनोर के लिए उपखंड अधिकारी कार्यालय बदनोर में नाम निर्देशन पत्र जमा किए जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना ने सभी संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए नामांकन की संपूर्ण कार्यवाही संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित तिथियों, समय और नामांकन प्राप्ति स्थलों के अनुसार अब तीसरे चरण की चुनावी प्रक्रिया संचालित होगी।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story