ब्यावर पंचायती राज चुनाव: चौथे चरण के तहत तीन पंचायत समितियों में होगा मतदान
मसूदा, बदनोर और रायपुर क्षेत्र के मतदाता ईवीएम के माध्यम से जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य चुनेंगे, प्रशासन ने निष्पक्ष मतदान के लिए तैयारियां पूरी कीं।

ब्यावर जिले में पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चौथे चरण को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए शनिवार, 14 नवम्बर को जिले की तीन पंचायत समितियों में मतदान कराया जाएगा। इस चरण में मसूदा, बदनोर एवं रायपुर पंचायत समितियों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार तीनों पंचायत समितियों में मतदान प्रक्रिया प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक चलेगी। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान ईवीएम के माध्यम से कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
वहीं, पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तृतीय एवं चतुर्थ चरण के मतदान की मतगणना 20 नवम्बर को होगी। ऐसे में 14 नवम्बर को होने वाला मतदान जिले की तीनों पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया होगी।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
