ब्यावर में पंचायतीराज चुनाव 2026 के लिए स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान तेज
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में ग्राम सभाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जरिए महिलाओं व ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

ब्यावर जिले में पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत ग्राम सभा में शत-प्रतिशत मतदान की शपथ लेती महिलाएं।
ब्यावर, 4 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 में अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए ब्यावर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान तेज हो गया है। गांव-गांव आयोजित ग्राम सभाओं में मतदान का संदेश गूंजा, जहां महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का संकल्प लिया।
जिला स्वीप टीम की ओर से महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से विभिन्न ग्राम पंचायतों में मतदाता जागरूकता ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इनमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्राम सभाओं के दौरान मतदान के महत्व और लोकतंत्र में प्रत्येक मत की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
सामूहिक शपथ, संवाद और जागरूकता चर्चाओं के माध्यम से पात्र मतदाताओं को अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इन आयोजनों में महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
मतदान जागरूकता अभियान को घर-घर तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्मिकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार के प्रत्येक पात्र सदस्य तक मतदान का संदेश पहुंचाते हुए सभी से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना के निर्देशन में जिला स्वीप टीम की ओर से नियमित रूप से अलग-अलग थीम पर जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। विभिन्न विभागों के समन्वय से आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक वर्ग तक मतदान का संदेश पहुंचाना है।
जिला स्वीप टीम मतदाता जागरूकता को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयासरत है। ग्राम सभाओं के जरिए ग्रामीणों को उनकी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी का अहसास कराते हुए मतदान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 में अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करने की दिशा में यह अभियान गांवों में मताधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
