ब्यावर पंचायत चुनाव 2026: जिला परिषद में भाजपा ने 14 और कांग्रेस ने जीतीं 13 सीटें
7 पंचायत समितियों के 128 वार्डों की शांतिपूर्ण मतगणना पूरी, रास वार्ड 16 से भाजपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने गए थे।

चुनाव अधिकारी ब्यावर मतगणना केंद्र पर पंचायती राज चुनाव के विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दे रहे हैं।
ब्यावर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत ब्यावर जिले में जिला परिषद और सात पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। जिला परिषद के 27 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी ने 14 सीटों पर जीत दर्ज कर बढ़त बनाई, जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस के खाते में 13 सीटें आईं। वहीं, सात पंचायत समितियों के 128 वार्डों की मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना ने बताया कि ब्यावर जिले में जिला परिषद के 27 वार्डों और सात पंचायत समितियों के 128 वार्डों की मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हुई। पंचायत समिति सदस्य रास के वार्ड नंबर 16 से भारतीय जनता पार्टी के रोहिताश निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इसके चलते शेष 128 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए।
जिला परिषद के वार्डवार परिणामों में वार्ड संख्या 1 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की पूजा गुर्जर, वार्ड 2 से रामेश्वर देवासी, वार्ड 3 से भारतीय जनता पार्टी की ज्योति चौहान, वार्ड 4 से कांग्रेस की ममता गुर्जर, वार्ड 5 से भाजपा की सोनू देवी, वार्ड 6 से कांग्रेस की गुड्डी देवी, वार्ड 7 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के चेतन राम और वार्ड 8 से अशोक कुमार कुमावत विजयी घोषित हुए।
इसी तरह वार्ड 9 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की सुगरी, वार्ड 10 से रुकमा देवी, वार्ड 11 से आत्मा प्रकाश, वार्ड 12 से भारतीय जनता पार्टी की रेखा देवी, वार्ड 13 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्यारी देवी, वार्ड 14 से भाजपा की निर्मला देवी, वार्ड 15 से संतोष कंवर और वार्ड 16 से मीना चौहान ने जीत दर्ज की।
वार्ड 17 से भारतीय जनता पार्टी की पुष्पा देवी, वार्ड 18 से कंचन कंवर, वार्ड 19 से टीकम सिंह, वार्ड 20 से ऐश्वर्या, वार्ड 21 से बिंदिया रावत, वार्ड 22 से निर्मला रावत, वार्ड 23 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के सुरेंद्र, वार्ड 24 से भाजपा के महावीर, वार्ड 25 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के मेहमद काठात, वार्ड 26 से बहादुर लाल गुर्जर और वार्ड 27 से भारतीय जनता पार्टी के हरदेव सिंह विजयी घोषित किए गए।
पंचायत समिति के परिणामों में जवाजा पंचायत समिति के कुल 15 वार्डों में भाजपा ने 12, कांग्रेस ने 2 और निर्दलीय प्रत्याशी ने 1 वार्ड में जीत हासिल की। रास पंचायत समिति के 17 वार्डों में भाजपा को 5, कांग्रेस को 11 और निर्दलीय को 1 वार्ड में सफलता मिली। जैतारण पंचायत समिति के 21 वार्डों में भाजपा ने 6, कांग्रेस ने 13 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 2 वार्डों में जीत दर्ज की।
रायपुर पंचायत समिति के कुल 21 वार्डों में भाजपा ने 9, कांग्रेस ने 11 और निर्दलीय ने 1 वार्ड में जीत हासिल की। नरबदखेड़ा पंचायत समिति के 15 वार्डों में भाजपा के 6, कांग्रेस के 7 और निर्दलीय प्रत्याशियों के 2 वार्डों में जीत दर्ज हुई। बदनोर पंचायत समिति के 15 वार्डों में भाजपा ने 7 और कांग्रेस ने 8 वार्डों पर कब्जा जमाया।
वहीं, मसूदा पंचायत समिति के कुल 25 वार्डों के परिणामों में भाजपा ने 11, कांग्रेस ने 13 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने 1 वार्ड में जीत दर्ज की। इस तरह सातों पंचायत समितियों के घोषित परिणामों में अलग-अलग राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों को सफलता मिली।
जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना के अनुसार, ब्यावर जिले में पंचायती राज आम चुनाव-2026 की मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से पूरी हुई। इसके साथ ही जिला परिषद के सभी 27 वार्डों और सात पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
