ब्यावर: पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर रात 10 से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर रोक
राजस्थान कोलाहल अधिनियम के तहत जिला मजिस्ट्रेट ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध लगाया; अस्पताल और शिक्षण संस्थानों के पास पूर्ण रोक रहेगी।

ब्यावर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर ध्वनि प्रसारण यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कमल राम मीना ने जिले की समस्त पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों की सीमाओं में लाउडस्पीकर और अन्य ध्वनि प्रसारण एवं विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल को लेकर यह आदेश जारी किया है।
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कमल राम मीना ने राजस्थान कोलाहल अधिनियम, 1963 की धारा 3 एवं 5 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले की समस्त पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों की सीमाओं में रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक ध्वनि प्रसारण एवं विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही सरकारी बिजली एवं टेलीफोन के खम्भों पर किसी व्यक्ति अथवा दल द्वारा ध्वनि प्रसारक यंत्र लगाने पर भी रोक रहेगी।
आदेश के अनुसार बिना पूर्वानुमति के घुमन्तु माइक का प्रयोग भी प्रतिबंधित रहेगा। विशिष्ट मामलों एवं राजनीतिक दलों से संबंधित मामलों में संबंधित क्षेत्र के उपखंड मजिस्ट्रेट से आवश्यकता के अनुरूप ध्वनि प्रसारण यंत्रों के उपयोग की स्वीकृति प्राप्त की जा सकेगी। हालांकि, किसी भी स्थिति में रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि प्रसारण यंत्रों के उपयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इसी प्रकार चिकित्सालय, सरकारी कार्यालय, न्यायालय एवं शिक्षण संस्थानों के आसपास के शांत क्षेत्रों में ध्वनि प्रसारण यंत्रों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
जिला कलक्टर कमल राम मीना ने बताया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होकर निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दौरान ध्वनि प्रसारण यंत्रों के उपयोग को लेकर जारी यह प्रतिबंधात्मक व्यवस्था निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
