पंचायत चुनाव: ब्यावर में मतदान केन्द्र वाले स्कूलों में पांच दिन रहेगा अवकाश, प्रशासन ने जारी किए आदेश
ब्यावर में पंचायत चुनाव 2026 के लिए मतदान केन्द्र बनाए गए विद्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। तृतीय चरण में 2 से 6 नवंबर और चतुर्थ चरण में 13 से 17 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे। जानें चुनावी कार्यक्रम और प्रशासन के आदेश की पूरी जानकारी।

पंचायत चुनाव के दौरान मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ब्यावर जिले में मतदान केन्द्र बनाए गए विद्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर कमल राम मीना ने पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत आदेश जारी कर तृतीय और चतुर्थ चरण के मतदान के दौरान विद्यालयों में पांच-पांच दिन का अवकाश निर्धारित किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायत आम चुनाव के तृतीय चरण में 3 एवं 5 नवंबर को मतदान होगा। इस चरण के लिए मतदान दल 2 नवंबर को रवाना होंगे और 6 नवंबर तक मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे। ऐसे में मतदान केन्द्र बनाए गए विद्यालय भवनों में 2 से 6 नवंबर तक स्थानीय अवकाश रहेगा।
इसी प्रकार, पंचायत चुनाव के चतुर्थ चरण में 14 एवं 16 नवंबर को मतदान निर्धारित है। इस चरण के लिए मतदान दल 13 नवंबर को रवाना होकर 17 नवंबर तक मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे। इसके मद्देनजर मतदान केन्द्र वाले विद्यालयों में 13 से 17 नवंबर तक स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं समग्र शिक्षा के जिला कार्यालय को जारी आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत मतदान केन्द्रों पर चुनावी व्यवस्थाओं के संचालन को देखते हुए घोषित यह स्थानीय अवकाश दोनों चरणों में पांच-पांच दिन प्रभावी रहेगा।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
