ब्यावर पंचायत चुनाव: चौथा चरण के लिए नामांकन का बढ़ा रुझान, 118 ने भरे पर्चे
बदनौर, रायपुर और मसूदा पंचायत समिति में तीसरे दिन 118 उम्मीदवारों ने 122 पर्चे जमा किए, ब्यावर जिले में कुल आंकड़े 190 पहुंचे।

ब्यावर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत चतुर्थ चरण में पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया ने तीसरे दिन रफ्तार पकड़ ली। मंगलवार, 03 नवम्बर को 118 उम्मीदवारों ने कुल 122 नामांकन पत्र दाखिल किए। बदनौर, रायपुर और मसूदा पंचायत समितियों में उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में उतरने के लिए अपने नामांकन प्रस्तुत किए।
जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन बदनौर पंचायत समिति में 35 उम्मीदवारों ने 37 नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं, रायपुर पंचायत समिति में 37 उम्मीदवारों ने 39 तथा मसूदा पंचायत समिति में 46 उम्मीदवारों ने 46 नामांकन पत्र जमा करवाए।
उन्होंने बताया कि चतुर्थ चरण के तहत नामांकन प्रक्रिया के शुरुआती तीन दिनों में अब तक कुल 190 उम्मीदवारों ने 199 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन के आंकड़े चुनावी प्रक्रिया में उम्मीदवारों की भागीदारी को दर्शाते हैं।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
