ब्यावर जिले की पांच नगर निकायों के कुल 170 वार्डों के लिए सोमवार को आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रक्रिया के दौरान ब्यावर, विजयनगर, मसूदा, जैतारण एवं रायपुर के वार्डों का श्रेणीवार आरक्षण निर्धारित किया गया। यह प्रक्रिया नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपन्न हुई।

इस दौरान विधायक शंकर सिंह रावत एवं वीरेन्द्र कानावत सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर परिषद ब्यावर के 60 वार्डों, नगरपालिका विजयनगर के 40 वार्डों, नगरपालिका मसूदा के 20 वार्डों, नगरपालिका जैतारण के 25 वार्डों तथा नगरपालिका रायपुर के 25 वार्डों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया।

लॉटरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई। पांचों नगर निकायों के वार्डों का श्रेणीवार आरक्षण तय होने के साथ आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को गति मिली।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर कमल राम मीना ने लॉटरी प्रक्रिया तथा निर्धारित आरक्षण की जानकारी से अवगत कराया। पांचों नगर निकायों के 170 वार्डों में आरक्षण निर्धारण के साथ चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियों में महत्वपूर्ण प्रशासनिक चरण पूरा हुआ।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story