ब्यावर, 11 अगस्त। राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्यावर से आर्मी एनसीसी के 43 कैडेट्स का दल 10 दिवसीय सीएटीसी कैंप (CATC CAMP) के लिए भीलवाड़ा रवाना हुआ। दल का नेतृत्व प्रभारी एवं इतिहास के व्याख्याता श्री दूदा सिंह कर रहे हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रोहित जैन ने कैडेट्स को कैंप सफलतापूर्वक पूर्ण करने की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।



प्रधानाचार्य श्री रोहित जैन ने बताया कि 10 दिवसीय कैंप के दौरान कैडेट्स विभिन्न प्रशिक्षण एवं सामूहिक गतिविधियों में भाग लेंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से वे अनुशासन एवं टीम भावना का पाठ सीखेंगे और स्वयं को राष्ट्रहित में योगदान के लिए तैयार करेंगे।

इस अवसर पर श्री मनीष, श्री सौरभ धाभाई सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य उपस्थित रहे। 43 कैडेट्स का यह दल अब 10 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए भीलवाड़ा पहुंचकर निर्धारित कैंप गतिविधियों में भाग लेगा।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story