ब्यावर में 29 जून को मनेगा राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस, कलेक्ट्रेट में होगा मुख्य समारोह
नवगठित ब्यावर जिले में प्रशासनिक डेटा की उपयोगिता और विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

भारत के महान वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद् पद्म विभूषण प्रो. प्रशांत चन्द्र महालनोबिस की जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस इस वर्ष भी 29 जून 2026 (सोमवार) को ब्यावर जिले में मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
उप निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी, ब्यावर ने बताया कि नवगठित ब्यावर जिले के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में सांख्यिकी की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के उद्देश्य से इस वर्ष "Unlocking the Potential of Administrative Data" विषय पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन 29 जून 2026 को प्रातः 10:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार, ब्यावर में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर, ब्यावर श्री कमल राम मीना होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासनिक आंकड़ों की उपयोगिता, प्रभावी नीति निर्माण तथा विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सांख्यिकी की भूमिका पर विशेष रूप से प्रकाश डाला जाएगा।
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस का यह आयोजन नवगठित ब्यावर जिले में सांख्यिकी के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रशासनिक डेटा के प्रभावी उपयोग और विकासोन्मुख नीति निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
