ब्यावर जिले की ग्राम पंचायत नरबदखेड़ा में ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देने के लिए विधिक सेवा क्लीनिक की स्थापना की गई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान की अनुपालना में आयोजित इस शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

यह कार्यक्रम राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ब्यावर के निर्देशानुसार NALSA के 60 दिवसीय मेगा ड्राइव अभियान के तहत आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के साथ महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की जानकारी दी गई। इसके अलावा बाल विवाह की रोकथाम और NALSA की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

शिविर के दौरान NALSA DAWN योजना के तहत नशा मुक्ति, उपचार और पुनर्वास से जुड़े विषयों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों को नशे से संबंधित सहायता प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 14446 एवं 15100 की जानकारी दी गई।

अधिकार मित्र श्री संजय सिंह गहलोत ने पात्र व्यक्तियों को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 12 के तहत निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने ग्रामीणों को विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

ग्राम पंचायत नरबदखेड़ा में स्थापित विधिक सेवा क्लीनिक और जागरूकता शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों, निःशुल्क सहायता, बाल विवाह रोकथाम तथा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story