ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों की श्रृंखला के तहत शुक्रवार को उपखंड ब्यावर की ग्राम पंचायत नरबदखेड़ा में ग्रामीण सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का यह महाअभियान आमजन को उनके गांव के निकट ही त्वरित, पारदर्शी और सुगम प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि पात्र व्यक्तियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से मिले और उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ, प्रमाण-पत्रों का वितरण, पात्र व्यक्तियों का पंजीयन, शिकायतों का निस्तारण तथा अन्य आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। सांसद ने ग्रामीणों से अधिकाधिक संख्या में शिविरों में भाग लेकर उपलब्ध सुविधाओं और योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

शिविर के दौरान सांसद ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत ने भी शिविर को आमजन के लिए राहतकारी पहल बताते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को सुविधा मिल रही है। उन्होंने भी ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी ब्यावर दिव्यांश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीण सेवा शिविरों का यह अभियान प्रशासन और आमजन के बीच दूरी कम करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को भी नई गति प्रदान कर रहा है।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story