ब्यावर में मिशन शक्ति सप्ताह के तहत महिलाओं को अधिकारों की जानकारी
आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर, 181 हेल्पलाइन और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया गया ताकि महिलाएं योजनाओं का लाभ उठा सकें।

ब्यावर के आंगनबाड़ी केंद्र पर महिला अधिकारिता विभाग के जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं और छात्राएं दिख रही हैं।
ब्यावर में मिशन शक्ति जागरूकता सप्ताह के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। महिला अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की ओर से गुरुवार, 26 नवंबर को इंद्रा कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 409 में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला केंद्रित कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और कानूनों के साथ मिशन शक्ति के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र), महिला हेल्पलाइन 181 तथा महिला सुरक्षा एवं संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस दौरान महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और समान अधिकारों के महत्व से अवगत करवाया गया। उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने तथा सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी देकर महिला सुरक्षा, संरक्षण और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
