ब्यावर: मंगल न्यूटन स्कूल में मीडिया और पीआर करियर पर विशेष काउंसलिंग सत्र
राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को पत्रकारिता और कॉर्पोरेट पीआर में भविष्य निर्माण की व्यावहारिक जानकारी दी।

ब्यावर के मंगल न्यूटन स्कूल में आयोजित करियर सत्र के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते मुख्य वक्ता सतीश सोनी और कुलभूषण उपाध्याय।
ब्यावर। राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के गरिमामय अवसर पर ब्यावर स्थित मंगल न्यूटन स्कूल में “फ्रॉम न्यूज़रूम टू बोर्डरूम: करियर अपॉर्च्युनिटीज इन मीडिया एंड पीआर” विषय पर एक विशेष करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को मीडिया और जनसंपर्क के उभरते क्षेत्रों में भविष्य निर्माण की संभावनाओं से रूबरू कराया गया।
सत्र के मुख्य वक्ता सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी सतीश सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गवर्नमेंट एवं कॉर्पोरेट जनसंपर्क अभियानों की सूक्ष्मताओं से अवगत कराया। उन्होंने मीडिया, जर्नलिज्म एवं पब्लिक रिलेशन के क्षेत्र में उपलब्ध विविध करियर अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान सोनी ने राजस्थान सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, कार्यक्रमों तथा जनसंपर्क की विभिन्न विधाओं के व्यावहारिक पक्ष के बारे में जानकारी साझा की। इसी क्रम में विभाग द्वारा तैयार की गई अधिकृत सूचना एवं प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण भी विद्यार्थियों के मध्य किया गया ताकि वे सरकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार तंत्र को समझ सकें।
कार्यक्रम की महत्ता को बढ़ाते हुए दिल्ली दूरदर्शन के संवाददाता कुलभूषण उपाध्याय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने आधुनिक युग में मीडिया, जर्नलिज्म एवं पब्लिक रिलेशन के बढ़ते महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में मौजूद असीम संभावनाओं और चुनौतियों से परिचित कराया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य रेचल लिटिल ने इस ज्ञानवर्धक और उपयोगी सत्र के सफल आयोजन के लिए सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। उन्होंने इस सत्र को विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और दिशा देने वाला बताया।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
