स्वीप की पाती में गूंजा मतदान का संदेश, विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प
ब्यावर में स्वीप कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने लघु नाटिका, पोस्टर और स्लोगन से मतदान का संदेश दिया और शत-प्रतिशत मतदान की शपथ ली।

तस्वीर में सेंट्रल एकेडमी स्कूल, ब्यावर के प्रांगण में बाएं से दाएं खड़े चार विद्यार्थी हाथ में जागरूकता पोस्टर थामे हुए नजर आ रहे हैं, जबकि पीछे अन्य विद्यार्थी बैठे हैं।
जिला स्वीप टीम एवं उपखंड स्वीप टीम, ब्यावर के निर्देशन में सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ब्यावर में “स्वीप की पाती एवं वोटर की मनुहार” विषय पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं आमजन को मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में स्वीप प्रभारी, विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. संजू जैन सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा “स्वीप की पाती एवं वोटर की मनुहार” विषय पर प्रस्तुत लघु नाटिका आकर्षण का केंद्र रही। नाटिका के माध्यम से विद्यार्थियों ने एक-एक वोट की शक्ति, मतदान के महत्व तथा लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी का प्रभावी संदेश दिया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन सहित विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित नागरिकों को निष्पक्ष मतदान करते हुए शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में स्वीप संदेश के माध्यम से कहा गया, “नौका न बहाना होगा, हर मतदान केन्द्र जाना होगा। एक-एक वोट का सम्मान करेंगे, शत-प्रतिशत मतदान करेंगे!”
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक मत की भूमिका का संदेश दिया।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
