ब्यावर। महिला कांग्रेस ब्यावर की जिला अध्यक्ष के रूप में इशिका जैन ने अपने सफल कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण कर लिया है। इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर उन्होंने संगठन के शीर्ष नेतृत्व, सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। इशिका जैन ने कहा कि बीता हुआ यह एक वर्ष उनके लिए मात्र एक पद की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि महिलाओं की बुलंद आवाज बनने, संगठन को गांव-ढाणी तक सुदृढ़ करने और जनहित के ज्वलंत मुद्दों को मुखरता से उठाने का एक महत्वपूर्ण सफर रहा है।

अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष इशिका जैन ने स्पष्ट किया कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह ने उन पर जो विश्वास व्यक्त कर यह उत्तरदायित्व सौंपा था, उसे उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया है। उन्होंने दोनों वरिष्ठ नेत्रियों का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही संगठन को नई ऊर्जा मिली है, जिससे महिलाओं से जुड़े विषयों को प्रभावी तरीके से मंच प्रदान करने का अवसर मिला।

इशिका जैन ने कांग्रेस संगठन के शीर्ष व प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारीगण, महिला कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ताओं तथा अपने साथ हर विषम परिस्थिति में कदम से कदम मिलाकर चलने वाले साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के अटूट सहयोग, विश्वास और अथक मेहनत की बदौलत ही महिला कांग्रेस ब्यावर लगातार सक्रियता के साथ सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

महिला सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकता बताते हुए इशिका जैन ने कहा कि अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा एवं सामाजिक भागीदारी के विषयों पर महिला कांग्रेस ने सदैव मुखर होकर आवाज उठाई है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि भविष्य में भी “आधी आबादी पूरा हक” के मूल मंत्र के साथ महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से जारी रखा जाएगा। इशिका जैन ने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में वे पूर्ण समर्पण के साथ संगठन को और अधिक गतिशील बनाने, महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से जागरूक करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगी। अंत में उन्होंने अपने सभी समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story