रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर से 181 पेटी अवैध शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने ट्रेलर से 181 पेटी अवैध शराब बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया, कार्रवाई में शराब और वाहन जब्त किया गया।

ब्यावर के रायपुर में पुलिस टीम जब्त किए गए शराब के कार्टन और ट्रेलर के सामने खड़ी है।
रायपुर (ब्यावर) में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेलर से 181 पेटी अवैध शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त ट्रेलर को भी जब्त कर लिया है।
जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह के निर्देश पर रायपुर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक रतन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनुकृति उज्जैनिया एवं वृत्ताधिकारी बंशीलाल पाण्डर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राजूलाल सीरवी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई को सूचना मिली थी कि एक ट्रेलर में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने पीपलिया काला चौकी के सामने नाकाबंदी कर ट्रेलर संख्या आरजे 52 जीए 2513 को रुकवाया और उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान ट्रेलर से 125 पेटी बीयर और 56 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कुल 181 पेटी अवैध शराब सहित ट्रेलर को जब्त कर लिया।
मामले में त्रिलोक सिंह (22) पुत्र डूंगर सिंह, निवासी पदमपुरा अतितमण्ड, थाना साकेतनगर, जिला ब्यावर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कन्हैयालाल, हेड कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल सतपाल सिंह सहित रायपुर थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जिला पुलिस ब्यावर ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब तस्करी अथवा किसी भी अन्य अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
